Salman Khan की फिल्म ‘Sikandar’ टीजर रिलीज, देखें टीजर

Sikandar Teaser HCN News
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Salman Khan की फिल्म Sikandar का टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद, फैंस को सलमान का एक नया और दमदार अवतार देखने को मिला। इस टीजर में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन और अनोखा अंदाज नजर आ रहा है।  

टीजर की झलक

टीजर में सलमान खान को मशीन जैसे दिखने वाले इंसानों से लड़ते हुए दिखाया गया है। एक सीन में सलमान एक बड़े म्यूजियम के बीच से गुजरते हैं, जहां बंदूकों का एक विशाल कैबिनेट और चार खतरनाक लड़ाके खड़े हैं। ये लड़ाके बारहसिंघा के सींग वाले हेलमेट, चेहरे पर मास्क, और हाथों में बंदूक लिए हुए हैं।

सलमान का एक डायलॉग भी टीजर में सुनने को मिलता है:  
“बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।”
इसके बाद सलमान दुश्मनों को एक के बाद एक मौत के घाट उतारते नजर आते हैं।  

https://www.youtube.com/watch?v=l2AMaPCsJIQ

क्या है लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन?

टीजर को लेकर एक दिलचस्प चर्चा ये भी है कि इसमें सलमान खान ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया है। लॉरेंस बिश्नोई, जो काले हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान को कई बार धमकी दे चुके हैं, को ये टीजर एक सीधी चेतावनी की तरह देखा जा रहा है।  

गाने और बैकग्राउंड स्कोर का जलवा

टीजर के बैकग्राउंड में बजता गाना, “हर दिल का वो एक दिलावर, जाने जिगर वो है सिकंदर…”
इस सीन को और अधिक प्रभावशाली बनाता है। संतोष नारायणन के रचित बैकग्राउंड स्कोर ने टीज़र को शानदार ऊर्जा दी है।

टीजर रिलीज के एक घंटे के भीतर इसे 2.6 लाख लाइक्स और 14.2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ये सलमान खान के फैंस की दीवानगी का सबूत है।  

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ये फिल्म रश्मिका और सलमान की पहली फिल्म है। फिल्म में बाहुबली फेम सत्यराज खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।  

फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस हैं, जो अपनी अनोखी शैली के लिए मशहूर हैं। ‘सिकंदर’ को 2025 की ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।  

फैंस का रिएक्शन

सलमान के इस नए अवतार को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर टीज़र को लेकर #SikandarTeaser और #SalmanKhan ट्रेंड कर रहे हैं। क्या आप ‘सिकंदर’ के लिए तैयार हैं? ये ईद सलमान के नाम होने वाली है!

Share this :

Facebook
Email
X
WhatsApp

Realted Post